अखिल भारतीय मोदनवाल महासभा ने होली मिलन समारोह सम्पन्न किया
राजकुमार आर्य
अखिल भारतीय मोदनवाल समाज ने होली मिलन समारोह सम्पन्न किया। जानकारी के अनुसार देवरिया जिले में होली मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि माननीय डाक्टर घनस्याम दास चेयरमैन थे। एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार आर्या रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश मोदनवाल ने किया।

कार्यक्रम के संयोजक अमित मोदनवाल थे । कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें गोरखपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा भैया, ओमप्रकाश मोदनवाल, राजकुमार आर्य, चन्द्र प्रकाश चन्दु मोदनवाल आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।
हमसे जुडने के लिए निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर लिजिए,, कोई न्युज और विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करे +916386712236





