होली खेल दोस्तों संग नहाने गये युवक का शव दो दिन बाद मिला
bkl news:
खजनी ब्लाक क्षेत्र के उनवल ग्राम सभा गोरसैरा टोला जगरनाथ पुर निवासी लालू हरिजन पुत्र रामबृक्ष हरिजन उम्र 30 वर्ष जो 25 तारीख को अपने साथी संग होली खेलने के बाद 10-15 दोस्तों संग कोटिया पोखरे में नहाने गया था तभी से वह घर नही पहुंचा जिसे आधार मान कल पूरे दिन उनवल चौकी पुलिस व NDRF के गोताखोर घंटो पोखरे में तलाशते रहें पर उनके हाथ भी कुछ नही लगा।आज सुबह पुनः उसको ढूढने घर वाले कोटिया पोखरा पहुंचे तब उसका शव पोखरे में तैरता दिखा जिसकी सूचना खजनी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच शव को लेकर पीयम के लिए भेज दी है ।
स्थानीय लोगो ने बताया लालू तीन भाइयों में सबसे छोटा था लालू को तीन बच्चों का पिता था अभी 15 दिन पूर्व ही वो पिता बना है जिसको लेकर वह काफी प्रसन्न था, लालू काफी मिलनसार और व्यवहारिक था मेहनत मजूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था और अपने में मस्त रहता था।





