Gorakhpur news: होली मे शरीर पर लगे रंग छुड़ाने के लिए नदी में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खजनी गोरखपुर:

होली मे शरीर पर लगे रंग छुड़ाने के लिए नदी में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत


खजनी तहसील क्षेत्र के सिकरीगंज कस्बे के प्रतिष्ठित ब्यापारी महेश जायसवाल के पुत्र। 20 वर्षीय हिमांशु जायसवाल की कुआनो नदी में डूब जाने से मौत हो गयी। होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने के लिए कुआनो नदी में गया था गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया जिससे मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांशु पुत्र महेश उम्र 20 वर्ष अपने चाचा के लड़के पप्पु के साथ कुआनो नदी में नहाने गया हुआ था। पप्पु ने बताया की मै नहाने के बाद बाहर बैठा हुआ था की हिमांशु नदी में नहाने जाने लगा, मैंने उससे कहा की किनारे पर नहा लो लेकिन अचानक गहरे पानी में चला गया। डूबता देख मैंने उसे बचाने की कोशिस की लेकिन। गहरा पानी होने के करण बचा नहीं पा पाया तो। मैंने उस पार नहा रहे लड़कों को आवाज़ दी लेकिन जब तक हम लोग उसको बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हिमांशु को लेकर हम लोग स्थानी डॉक्टर पास ले गए जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। हिमांशु ने इसी वर्ष बी एड एंट्रेंस की परीक्षा दी थी।मौके पर पहुँची सिकरीगंज पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को दाह संस्कार करने कुआनो नदी पर चले गए। मौत की सूचना मिलते ही काफी भीड़ इकठा हो गयी। भाजपा मंडल महामंत्री अजय ओझा, उमेश जैसवाल, मंडल महामंत्री। प्रधान प्रमोद जायसवाल। पूर्व प्रधान दीनानाथ जायसवाल , हरी प्रसाद , आशुतोष सिंह, आदी लोगो ने परिजनों को ढाढस बधाय।

Rajkumar arya

Leave a Comment