बहुजन समाज पार्टी जनपद अंबेडकरनगर के तत्वाधान में विशाल जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन अकबरपुर में संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बहुजन समाज पार्टी जनपद अंबेडकरनगर के तत्वाधान में विशाल जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन अकबरपुर स्थित कृष्णा मैरिज लॉन में बसपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विश्वनाथ पाल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे बसपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय विश्वनाथ पाल जी ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर किछौछा निवासी जनपद अंबेडकरनगर से प्रत्याशी बनाने की घोषणा जनपद अंबेडकर नगर के अकबरपुर में आयोजित एक मैरिज लान में किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी की जनपद अंबेडकरनगर की परंपरागत सीट रही है, आने वाले समय में रिकॉर्ड मतों से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद कलाम शाह ही विजई होंगे और बहन कुमारी मायावती के हाथो को मजबूत करेगे।
कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लोकसभा/राज्यसभा, कई मंडलों के प्रभारी माननीय घनश्याम चंद्र खरवार जी ने कहा कि आज ये उमड़ा जनसैलाब ये गवाही दे रहा है कि भाजपा, सपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा, बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता बूथों पर जाकर सम्मानित जनता जनार्दन से भाजपा, सपा की गलत नीतियों को पर्दाफाश करते हुए बसपा प्रत्याशी को जिताने के लिय मेहनत, ईमानदारी से कार्य करते हुए बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाए।उन्होंने यह भी कहा कि जब से जनपद अंबेडकरनगर का सृजन हुआ है सृजन से लेकर आज तक अंबेडकरनगर में बराबर बीएसपी का सांसद रहा है इसलिए हम सब की जिम्मेदारी ही बनती है, इस बार भी लोकसभा के चुनाव में अपना सांसद बनाने का कार्य करे।*
घोषित बसपा प्रत्याशी श्री मोहम्मद कलाम शाह ने सम्मानित जनता जनार्दन से अपने जीत के लिए वोट और सपोर्ट के लिए अपील किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में विधान परिषद के पूर्व नेता मंडल प्रभारी माननीय दिनेश चंद्रा जी, माननीय दिलीप कुमार विमल जी, श्री महेंद्र प्रताप आनंद जी, श्री बलराम निषाद जी, अरविंद गौतम,दयाराम राजभर जी, श्री छोटेलाल मौर्य जी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री मनोज वर्मा जी, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा जलालपुर डॉ राजेश सिंह जी, अजमल कुरैशी एडवोकेट जी आदि नेताओं ने बसपा प्रत्याशी श्री मोहम्मद कलाम शाह जी के लिए वोट और सपोर्ट की अपील करते हुए सम्मानित जनता जनार्दन से आवाहन किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन बसपा जिला अध्यक्ष श्री सुनील सावंत जी ने किया।
जिला अध्यक्ष अयोध्या श्री कृष्ण कुमार पासी जी, श्री रवि मौर्या जी, प्रदीप भारती जी श्रीनाथ निषाद जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री रामनयन निर्दोष जी, जिला पंचायत सदस्य नीरज प्रताप सिंह जी, रोहित प्रजापति जी, श्री रिंकू त्रिपाठी जी, मोहम्मद अकरम जी, श्रीमती संगम गौतम जी, विधानसभा अध्यक्ष गोसाईगंज श्री रविंद्र भारती जी, विधानसभा अध्यक्ष कटेहरी श्री राम बहोर राव जी, विधानसभा से टांडा श्री नृपति अंबेश जी विधानसभा अध्यक्ष आलापुर श्री श्री छेदीराम मौर्य जी, विधानसभा अध्यक्ष जलालपुर श्री राज बहादुर जी, कुलदीप तिवारी जी, सभाजीत जी, पवन मौर्य जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री रामसुभावन भारती जी, डॉक्टर काशीराम जी, मोहम्मद आलम शाह जी, मोहम्मद अकरम शाह जी, मोहम्मद इरफान शाह जी, अभिषेक पाल जी, विजेंद्र मिश्रा जी, गुलाम केवड़िया जी, नदीम अंसारी जी दबीर अहमद जी, सीताराम पाल जी, रामचंद्र माली जी, प्रवेश कुमार गुप्ता जी, रामसजीवन धुरिया जी, महेश शर्मा जी, अनिल शर्मा जी आदि हजारों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Suryansh shukla

Leave a Comment