महिला के गले से चेन छीनकर भागा बदमाश
एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही पिपराइच मोड़ पर बुढ़िया माता मंदिर से दर्शन कर घर जा रही महिला के गले से चेन छीनकर बदमाश भाग निकला
महिला की सूचना पर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से बदमाश के बारे में जानकारी जुटा रही है. को भी एक महिला के गले से सोने की चेन छीनी गई थी !

कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर माफी गांव की झिनकी अपने पति अतुल साहनी के साथ बुढ़िया माता मंदिर पर दर्शन करने आई थीं. करीब दो बजे के बाद वह कुसम्ही पिपराइच मोड़ पर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं. इसी बीच एक युवक झिनकी का मंगलसूत्र छीनकर भाग निकला. लोगों ने पुलिस को बताया कि बीते को खड़राइच गांव की गुड्डी सिंह के गले से सोने की चेन लूटकर बाइक सवार बदमाश भाग गए थे. पिपराइच-कुसम्हीं तिराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती है. लेकिन वे रहते ही नहीं हैं





