Gorakhpur news: रसोई गैस पाइप लाईन फटने से भगत चौराहा पर अफरा तफरी

Gorakhpur news
गोरखपुर न्युज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

टोरेंट गैस की पीएनजी लाइन में रिसाव के कारण दोपहर भगत चौराहा क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. बिजली काटकर टोरेंट गैस के अफसरों को सूचना दी गई. इस कारण बुद्ध विहार पार्ट एक और पार्ट B में तकरीबन 3 घंटे बिजली व गैस आपूर्ति ठप रही.

भगत चौराहा के पास एक कार एजेंसी के शोरूम के बगल में ट्रांसफार्मर से चंद मीटर दूरी पर पाइप लाइन गुजरी है. बिजली निगम के कर्मचारी ट्रांसफार्मर की अर्थिंग कर रहे थे !

गोरखपुर न्युज:

इसी बीच पाइप फटने से गैस निकलने लगी! टोरेंट के अफसरों की दलील है कि पहले पाइप लाइन बिछायी गई. बाद में ट्रांसफार्मर लगाया गया. वहीं दूसरी तरफ बिजली निगम के अधिकारी ट्रांसफार्मर को बहुत पुराना बता रहे हैं. उनके मुताबिक, पाइप लाइन कुछ वर्षों पूर्व बिछायी गई है. वहीं शहर के बेतियाहाता में पाइप लाइन से रसोई गैस मुहैया कराने को लेकर टेस्टिंग के दौरान पाइप लाइन में हल्की लीकेज से उठने वाली बदबू से स्थानीय नागरिकों में अफरातफरी रही !

#gorakhpurnews

Leave a Comment