हृदय में प्रेम है तो मनुष्य परमात्मा को प्राप्त कर सकता है– आचार्य शैलेन्द्र कृष्ण महाराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खजनी ब्लाक के जाखा गांव मे भगवत कथा

हृदय में प्रेम है तो मनुष्य परमात्मा को प्राप्त कर सकता है– आचार्य शैलेन्द्र कृष्ण महाराज

खजनी – गोरखपुर
खजनी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा जाखा मे चल रही श्री मदभागवत कथा के सप्तम दिवस की कथा मे कथा व्यास आचार्य शैलेंद्र कृष्ण जी महाराज ने गोवर्धन लीला की कथा को बड़े ही सुंदर रूपों मे श्रवण कराते हुए प्रेम ही प्रधानता है बताया की यदि हृदय मे प्रेम है तो ही परमात्मा को पाया जा सकता है क्यों की ।। बिना प्रेम रीझे नही नटवर नंद किशोर।।
कोई कितना भी बड़ा शास्त्रों का जानकार क्यों न हो लेकिन जब तक उसके मन मे प्रेम नही आयेगा तब तक उस गोविंद भगवाँन की प्राप्ति नही हो सकती हैं। भगवान् के बाललीला का वर्णन करते हुए बताये की ब्रज मे भगवाँन जो भी लीला करते बिल्कुल बालको जैसे ही लीला करते है। यह कलयुग का परम प्रतापा, मानस पुण्य होई नही पापा ।बताया गया की ये कलयुग का परम प्रताप है की इस कलयुग मे मनुष्य को मन से सोच लेने मात्र से ही पुण्य का फल मिल जाता है और पाप कर्म करने से उसका फल मिलता है। भगवान् श्री कृष्ण के रास प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया की रास पंचढ्यायि भागवत के पंच प्राण है। भगवाँन के वृंदावन लीला के बाद धेनुकासुर, अरिस्टासुर, वध की कथा और गोपी विरह की कथा सुनाई गई भगवान् के मथुरा गमन पर गोपिया और मैया यशोदा बहुत रोती है। भगवाँन मथुरा पहुँच कर बहुत से राक्षसों का संहार किया ।और कंस के उद्धार की कथा और भगवाँन के आदेश से द्वारिका पूरी का निर्माण और सारे ब्रज वासियों को द्वारिका पूरी ले कर आना उसके बाद बलराम जी के विवाह के बाद भगवाँन श्री कृष्ण और रुकमिनि के सुंदर विवाह उत्सव मनाया गया। ग्राम जाखा मे मुख्य परीक्षितश्री रामप्रताप सिंह और श्री सुभलाल सिंह जी ।भगवाँन के इस मंगल मई कथा मे श्री रामअचल यादव जी श्री रामधारी यादव जी, श्री यादवेंद्र सिंह जी, सैकड़ो की संख्या मे श्रधालु उपस्थित रहे।

Rajkumar arya

Leave a Comment