चुनाव तिथि की हुई घोषणा का पुरा डिटेल
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने evm की गड़बड़ी के स्वाल पर भी दिया जवाब

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव की तिथि की घोषणा राजीव कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा की गई मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान सात चरणों में संपन्न होगा जिसमें पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को 102 सीट के लिए दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को 89 सीट के लिए तीसरे चरण का चुनाव 7 में को 94 सीट के लिए चौथे चरण का चुनाव 13 में को 96 सीट के लिए पांचवें चरण का चुनाव 20 में को 49 सीट के लिए छठवें चरण का चुनाव 25 में को 57 सीट के लिए सातवें और अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को 57 सीट के लिए होगा राजीव कुमार ने बताया कि 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना की जाएगी साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया देश में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान के लिए 21.5 करोड़ युवा मतदाता शामिल हो सकते हैं साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के साथ 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों के लिए भी चुनाव संपन्न कराया जाएगा जिसका विपक्षी दलों द्वारा विरोध जताया जा रहा है मुख्य चुनाव आयुक्त ने ईवीएम में धांधली और उसमें गड़बड़ी के बारे में भी मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दिया
BKL news
suryansh





