खजनी क्षेत्र की प्राचीन शिव मंदिर भरोहिया मे स्थित है ! क्या आप जानते है इस तथ्य को ?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खजनी क्षेत्र की प्राचीन शिव मंदिर भरोहिया मे स्थित है ! क्या आप जानते है इस तथ्य को ?

खजनी – गोरखपुर

खजनी ब्लाक क्षेत्र के महा शिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। जानकारी के अनुसार खजनी ब्लाक के भरोहिया ग्राम सभा में बाबा जयेस्वर नाथ मंदिर में  शिवरात्रि पर्व पर धूमधाम से जलाभिषेक किया जाता है

बताते हैं कि जयेस्वारनाथ मंदिर प्राचीन काल से चला आ रहा है जो भगवान शिव के दरबार में जला अभिषेक करता है उनको मनवांछित फल की प्राप्ति होती है यह मंदिर पूर्व मुख्यमंत्री स्व: वीर बहादुर सिंह का बनवाया गया है एवं आस्था विश्वास के साथ क्षेत्र की अगल-बगल ग्राम सभाओं की माताएं बहने बड़े हर्षोल्लास के साथ शिवरात्रि पर्व पर रात्रि 4:00 बजे भोर से शिवजी का जला अभिषेक करती है

मन्दिर के मुख्य पुजारी का भी सफाई व्यवस्था पर सहयोग रहता है मन्दिर में दोपहर के बाद बड़े विशाल मेला लगता है मेला में जीलेबी की दुकान पर क्षेत्रीय माताएं बहने एवं भाई लोग आनंद उठाते हैं एवं खरीददारी करते हैं खजनी पुलिस की चौकसी इस त्यौहार पर काफी बनी रहती है एवं महिला पुलिस भी पूरी चौकस बररती है जिसमें कोई घटना ना घटे व्यवस्थाएं बहुत चुस्त बनी रहती है ।

शिवरात्री पर हर साल भरोहिया के मेले का आनन्द  खजनी क्षेत्र वासी उठाते है

“राजकुमार आर्य”

Leave a Comment