इंदौर में बीजेपी प्रत्याशी लालवानी ने 11 लाख रिकॉर्ड वोट से जीते, शिवराज 9 लाख वोटो से जिते..?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network:- इंदौर में लालवानी रिकॉर्ड 11 लाख वोट से जीते; शिवराज-सिंधिया की जीत, दिग्विजय हारे

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी क्लीन स्वीप कर चुकी है।

अब घोषित परिणाम में इंदौर में बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार 92 वोट से जीत हासिल की है। वहीं विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से जीते हैं। गुना सीट से सिंधिया की भी बड़ी जीत हुई है। भोपाल बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा भी 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते है।

राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 1 लाख 40 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए हैं। वहीं छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ हार गए हैं। यहां बीजेपी के विवेक बंटी साहू ने 1 लाख 13 हजार 618 वोटों से जीत हासिल की। रतलाम सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया भी हार गए हैं।

तीनों केंद्रीय मंत्री जीते

गुना से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5 लाख 40 हजार 929 वोट से जीते हैं।
टीकमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक की 4 लाख 3 हजार 312 वोटों से जीत हुई है।
मंडला सीट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 1 लाख 3 हजार 846 वोटों से जीते हैं।
इंदौर से शंकर लालवानी की सबसे बड़ी जीत

इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी की सबसे बड़ी जीत हुई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 11 लाख 75 हजार 92 वोटों से हराया है। शंकर लालवानी को 12 लाख 26 हजार 751 वोट मिले है। दूसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी को 51659 वोट मिले है। इंदौर सीट पर नोटा को 2 लाख 18 हजार 674 वोट मिले है।

अपनी लोकसभा सीट का विस्तृत रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें.

सीट बीजेपी प्रत्याशी कितने वोटों से आगे/जीते कांग्रेस प्रत्याशी आगे/पीछे

भोपाल आलोक शर्मा 501499 (जीते) अरुण श्रीवास्तव
इंदौर शंकर लालवानी 1175092 (जीते) —-
ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह 65285 प्रवीण पाठक
जबलपुर आशीष दुबे 486674 (जीते) दिनेश यादव
छिंदवाड़ा बंटी साहू 113618 (जीते) नकुलनाथ
राजगढ़ रोड़मल नागर 142141 (जीते) दिग्विजय सिंह
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया 540929 (जीते) राव यादवेन्द्र सिंह यादव
विदिशा शिवराज सिंह चौहान 820868 (जीते) प्रताप भानु शर्मा
खजुराहो वीडी शर्मा 541229 (जीते) समझौते में सपा को दी
उज्जैन अनिल फिरोजिया 367476 महेश परमार
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते 103846 (जीते) ओमकार सिंह मरकाम
टीकमगढ़ डॉ. वीरेन्द्र कुमार 403312 (जीते) पंकज अहिरवार
होशंगाबाद चौधरी दर्शन सिंह 431696 (जीते) संजय शर्मा
मंदसौर सुधीर गुप्ता 477555 दिलीप सिंह गुर्जर
रतलाम अनिता नागर सिंह चौहान 207232 (जीते) कांतिलाल भूरिया
सीधी डॉ. राजेश मिश्रा 197488 कमलेश्वर पटेल
शहडोल हिमाद्री सिंह 397340 फुन्देलाल सिंह मार्को
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल 269622 नरेन्द्र पटेल
बालाघाट डॉ. भारती पारधी 174512 (जीते) सम्राट सरस्वार
दमोह राहुल लोधी 406426 (जीते) तरवर सिंह लोधी
सतना गणेश सिंह 84949 (जीते) सिद्धार्थ कुशवाहा
बैतूल दुर्गादास उईके 379761 (जीते) रामू टेकाम
मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर 52099 सत्यपाल सिंह सिकरवार
भिंड संध्या राय 63293 फूल सिंह बरैया
सागर लता वानखेडे़ 471222(जीते) गुड्‌डू राजा बुंदेला
रीवा जर्नादन मिश्रा 193374 (जीते) नीलम अभय मिश्रा
धार सावित्री ठाकुर 218665 (जीते) राधेश्याम मुवेल
खरगोन गजेन्द्र सिंह 134513 पोरलाल खरते
देवास महेन्द्र सिंह सोलंकी 425225 (जीते) राजेन्द्र मालवीय

bkl news network

Leave a Comment