कांग्रेस कमेटी ने मनाई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि..? याद किया गया उनके एतिहासिक कार्यो को..?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कांग्रेस जनों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया

दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट:-

गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के तत्वाधान में आज कांग्रेस जनों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता एवं संचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था लागू कर देश के सभी ग्राम पंचायत को विकास से जोड़ने का कार्य किया।

आप पढना शुरू कर चुके है भारत की लगाम न्युज:- bkl news:- अपने शहर के अन्य न्युज पढने के लिए यहा क्लिक कीजिए.?

वह युवा प्रधानमंत्री होने के साथ ही दूरदर्शी भी थे उन्होंने युवाओं के लिए मतदान की उम्र 18 वर्ष तय की ताकि देश के युवा अपने भविष्य के लिए सरकार चुनने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।जिला उपाध्यक्ष एवं प्रशासन प्रभारी तौकीर आलम ने कहा कि नवोदय विद्यालयों की स्थापना कांग्रेस की देन है जिसमें कम फीस देकर विद्यार्थी अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढे…? केन्द्रीय स्काउट गाइड समिति ने गोरखपुर के सभी चयनित विद्यालय और बच्चो को लेकर निकाली मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली..?

पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉक्टर सुरहीता करीम ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों सुधार करने का कार्य किया ।पूर्व महापौर प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी के नेतृत्व में देश आधुनिक रूप से बहुत आगे बढ़ा कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर वजाहत करीम ,एस० इकबाल अहमद ,अनवर हुसैन, तेजनारायण श्रीवास्तव,बालमुकुंद चतुर्वेदी,प्रभात चतुर्वेदी, प्रमोद निषाद,राजीव सिंह गुलाम ताहिर, एजाज अहमद,आशीष सिंह, रामू कुशवाहा स्वप्निल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर दिजीए ना..?

किसी भी प्रकार का आर्टिकल,  विज्ञापन, न्युज,  ब्लोग इस पोर्टल पर प्रकाशित कराने के लिए सम्पर्क करे.. ?email I’d  bharatkilagam01gmail.com ,+916386712236

Leave a Comment