आखिर क्यो- मायावती ने पार्टी के नेशनल ऑर्डिनेटर आकाश आनन्द को “अपरिपक्वता” के आधार पर सभी पदों से हटाया

लखनऊ: बसपा 6 अप्रैल से करेगी शुरू चुनावी अभियान बसपा सुप्रीमो मायावती और नेशनल को ऑर्डिनेटर आकाश आनंद बनाएंगे माहौल
लखनऊ: बसपा 6 अप्रैल से करेगी शुरू चुनावी अभियान बसपा सुप्रीमो मायावती और नेशनल को ऑर्डिनेटर आकाश आनंद बनाएंगे माहौल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network यू पी: बसपा सुप्रीमो मायावती ने नेशनल को ऑर्डिनेटर आकाश आनन्द को “अपरिपक्वता” के आधार पर सभी पदों से हटाया,

मायावती का बड़ा ऐलान, भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोओर्डिनेटर और उत्तराधिकारी बनाने का फैसला वापस लिया

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोओर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी से अलग कर दिया है.

ADVERTISEMENT आकाश आनंद और मायावती

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोओर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी के पद से हटा दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक फिलहाल उन्हें इन दोनों जिम्मेदारियों से अलग रखा जाएगा.

मायावती ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के आत्मसम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है जिसके लिए कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी जिन्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है.’
बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है

जिसके लिए मान्य. श्री कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी ज़िन्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।नेशनल कोओर्डिनेटर और उत्तराधिकारी पद से हटाया
Bkl news network ADVERTISEMENT
उन्होंने लिखा, ‘इसी क्रम में पार्टी में अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था,

मायावती ने आगे लिखा, ‘जबकि इनके पिता आनन्द कुमार पार्टी व मूवमेन्ट में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेंगे. अतः बीएसपी का नेतृत्व पार्टी व मूवमेन्ट के हित में एवं बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है.’

पिछले साल घोषित किया था उत्तराधिकारी

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की पिछले साल दिसंबर में हुई बैठक में मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था. मायावती ने भरी सभा में ऐलान किया कि बीएसपी में उनके उत्तराधिकारी आकाश आनंद होंगे. 28 साल के आकाश आनंद ने लंदन से एमबीए में मास्टर्स डिग्री हासिल की है bkl news network

Leave a Comment