PM मोदी को गुजरात के 45 राज परिवारो ने एकजुट होकर किया समर्थन का एलान, 400+ का दिया भरोसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network: गुजरात; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 45 राज परिवारो ने एकजुट होकर किया समर्थन का एलान

‘नरेंद्रभाई राष्ट्र को समर्पित हैं’ : गुजरात के 45 राजपरिवारों ने प्रधानमंत्री को दिया समर्थन, कहा – लोकशाही के दिव्य सिंहासन के रूप में 400+ कमल की भेंट करें ! केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला सहित भाजपा के कई नेताओं द्वारा क्षत्रिय समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी के खिलाफ गुजरात सहित देश भर में नाराजगी है। गुजरात में क्षत्रिय समाज के लोग भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार (2 मई 2024) को लगभग 45 राजपरिवारों ने एक बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन देने का एलान किया है।
घोषणा के समय 15-16 राजपरिवार के सदस्य उपस्थित रहे। अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपने समर्थन का एलान किया है।

बैठक के बाद गुजरात के राजकोट के महाराजा मंधाता सिंह जडेजा ठाकोर साहेब जी ने एक बयान देकर राष्ट्रहित प्रथम रखते हुए पीएम मोदी को वोट देने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ भी की।
मंधाता सिंह जडेजा ने कहा, “गुजरात और कच्छ के राजवियों, आज रणजीत विलास पैलेस के प्रांगण में… राजकोट राजपरिवार के आंगन में और आदिशक्ति माँ आशापुरा के सान्निध्य में जब हम इकट्ठे हुए हैं, तब हमने एक राष्ट्र प्रथम भावना को समर्थन देते हुए भारतीय धर्म एवं संस्कृति के चेतन के लिए गहनतापूर्वक विचार विमर्श हुआ।”

उन्होंने कहा, “इसमें सभी लोगों की भावना, विचार और दृष्टिकोण से यह प्रस्थापित हुआ है कि आदरणीय श्री नरेंद्र भाई मोदी में जो योग्यता है..… अनुपमता है….. जो भारत की संस्कृति एवं धर्म के रक्षक के तौर पर एक ऐसी पर्सनालिटी हैं कि जो राष्ट्र को इंटरनेशनल एरिना के ऊपर विश्वगुरु के रूप में रखकर उस दिशा में हम जा सकते हैं… तो ये वही एक विरल व्यक्तित्व हैं, जो इस देश को उस स्तर से चला सकते हैं।”

महाराजा मंधाता सिंह ने कहा, “इसी लिए राजशाही युग के तेजस्वी, त्यागी, पराक्रमी और राष्ट्र को संपूर्ण समर्पित ऐसे क्षत्रिय समाज और राजा-महाराजाओं के जैसे ही हमारे तपस्वी, तेजस्वी, ओजस्वी और राष्ट्र को ही समर्पित गुजरात के व्यक्ति का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी हैं, जो 145 करोड़ देशवासियों के सर्वांगीण सुखकारी और विकास एवं सुरक्षा के लिए जो कार्यरत हैं… जो लगातार 16 और 18 घंटे तक अविरत कार्य करते हैं।”

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “वसुधैव कुटुंबकम की वैदिक भावना के साथ सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास लेके जो पुरुषार्थ की पराकाष्ठा वह कर रहे हैं, तब हम सब भारतवासियों का एक नैतिक कर्तव्य बनता है कि इस 2024 के वर्तमान लोकशाही चुनाव में हम सब मिलके हम प्रचंड मतदान के माध्यम से हम दिव्य सिंहासन के रूप में 400+ कमल की भेंट हम अर्पण करके एक बहुमत वाली सरकार आदरणीय नरेंद्र भाई को सौंपें।”

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर दिजीए 

Leave a Comment