भारत की लगाम न्यूज़ | विशेष समाचार रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारत की लगाम न्यूज़ परिवार समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। यह पवित्र पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और आजीवन सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है।
राखी का यह त्योहार भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो परिवारों को प्रेम और अपनत्व के सूत्र में बाँधता है। इस शुभ अवसर पर हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की मंगलकामना करते हैं।
भारत की लगाम न्यूज़ का उद्देश्य सदैव सत्य, निष्पक्ष और जनहित की आवाज़ को बुलंद करना है। आइए, इस रक्षाबंधन पर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश पूरे देश में फैलाएँ।
— भारत की लगाम न्यूज़ परिवार








