भारत की लगाम से बातचीत करते हुए गाज़ियाबाद महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षा श्रीमती मांडवी मिश्रा जी ने कहा हिंदू नववर्ष के अवसर पर केवल मानव ही नहीं, बल्कि प्रकृति भी नववर्ष का स्वागत करती है। इस समय ऋतुराज वसंत ने प्रकृति को अपनी गोदी में समेट लिया होता है। हिंदू धर्म से जुड़े लोग हिंदू नववर्ष को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं।
यह भी पढ़े:- अटूट सनातन युवा महासभा रजि० का हिंदू नव वर्ष पर जाग्रति संदेश
हिंदू नववर्ष का पहला पर्व चैत्र नवरात्र और गुड़ी पड़वा होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, और इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम तथा धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी हुआ था।
यह भी पढ़े:- अटूट सनातन युवा महासभा रजि संगठन मे स्वागत है आपका

हिंदू नववर्ष के आरंभ के समय सूर्य देव और चंद्र देव दोनों मीन राशि में विराजमान होंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस संवत में सूर्य, चंद्रमा, शनि, बुध और राहु ग्रहों की युति बन रही है। इसके साथ ही बुधादित्य और राजयोग का भी निर्माण हो रहा है।








