आशुतोष सनातनी हिंदू जी का यह कदम ट्रक चालकों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। ट्रक चालकों की मीटिंग में उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुनना और उन्हें समाधान देने के लिए सरकार से मांग करना एक सराहनीय कार्य है ¹।
ट्रक चालकों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, खासकर जब सड़क दुर्घटनाओं की बात आती है। एयर बैग लगाने से ट्रक चालकों की सुरक्षा में सुधार हो सकता है और दुर्घटनाओं के परिणामस्वरूप होने वाली चोटों और मौतों को कम किया जा सकता है।
आशुतोष सनातनी हिंदू जी की यह मांग सरकार द्वारा गंभीरता से विचार करने योग्य है। यह न केवल ट्रक चालकों की सुरक्षा के लिए बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

अटूट सनातन युवा महासभा रजि संगठन के संस्थापक / अध्यक्ष आशुतोष सनातनी हिंदू जी ने ट्रक चालकों की मीटिंग की जिसमें उन्होंने चालकों से कहा आप किसी भी प्रकार का नशा करने के बाद गाड़ी बिल्कुल भी न चलायें व निर्धारित स्पीड में गाड़ी चलायें आप लोग सुरक्षित चलें जिससे आप सुरक्षित रह सकें आप सभी का परिवार आपकी प्रतिक्षा में रहता है मीटिंग के दौरान ट्रक, बस व सभी छोटे बड़े
कामर्शियल बाहनों के चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सभी कामर्शियल बाहनों में एयरबैग
लगाए जाने की भारत सरकार व परिवहन मंत्री जी से सोशल मीडिया के माध्यम से व लिखित पत्र भेजकर मांग की उन्होंने कहा एक कामर्शियल बाहन चालक का भी जीवन होता है उसका भी परिवार होता है उसके भी प्राण होते हैं जब एक 4 से 5 लाख के चार पहिये बाहन में एयरबैग हो सकते हैं तो
यह भी पढ़ें:- मातृशक्ति व हिन्दू भाईयों की मदद के लिए जारी किया गया हेल्प लाइन नंबर?
ट्रक एवं छोटे लोडर व बसों में क्यों नहीं उन्होंने भारत सरकार से निवेदन है करते हुए कहा कि आप समस्त बाहनों में एयरबैग अनिवार्य कर दें जिससे बाहन बनाने वाली कम्पनियाँ इस पर ध्यान दें ट्रक ड्राइवरों को 24 घंटे रोड पर रहना होता है और देश का 5 वां स्तंभ ड्राइवर ही हैं इनकी सुरक्षा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए इनका दर्द यदि वयां करेंगे तो पेज कम पड़ जायेंगे ये चालक अपना घर परिवार सब छोड़कर
- यह भी पढ़ें:-अटूट सनातन युवा महासभा रजि० ने किया वैलेंटाइन डे का विरोध और कहा ये हमारी संस्कृति नही है
अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर दिन रात मेहनत करते हैं और मानव जीवन के लिए आवश्यक वस्तुयें इधर से उधर पहुंचाते हैं जिससे सभी की जरूरतें पूरी होतीं हैं लेकिन लोग इन्हें बहुत ही बुरी नज़र से देखते हैं जबकि ड्राइवरों को उनकी मेहनत और त्याग को देखते हुए सम्मान मिलना चाहिए आशा है आप इस विषय को गंभीरता से लेते हुए ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए इसके साथ साथ अन्य आवश्यक बातों पर भी ध्यान देंगे और बाहन कम्पनियों को ऐसा करने के लिए निर्देशित करेंगे
आपका भवदीय
आशुतोष सनातनी हिंदू
संस्थापक/अध्यक्ष
अटूट सनातन युवा महासभा रजि
सम्पादक भारत की लगाम न्यूज







