पत्रकार को गोली मारकर जानलेवा हमले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network अम्बेडकर नगर: पत्रकार को गोली मारकर जानलेवा हमले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अम्बेडकर नगर जिले के थाना राजेसुल्तानपुर अंर्तगत ग्राम जयसिंहपुर निवासी पत्रकार राजकुमार मौर्य को विगत वृहस्पतिवार को शाम लगभग 6:30 बजे के आसपास गांव के निकट ही हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया था

हमले में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु व वाछिंत अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर रामबहादुर सिंह व थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी के अगुवाई में दिनांक 29.06.2024 को उपनिरीक्षक अंजनी कुमार व थाना से गठित पुलिस टीम मु0अ0सं0191/24धारा147/148/149/307/504/3/25 IPC थाना राजेसुल्तानपुर के सम्बन्धित मुकदमें में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. अभिषेक शुक्ला उर्फ लिटिल शुक्ला पुत्र अनिल शुक्ला निवासी ग्राम भरतपुर 2. अंशल तिवारी उर्फ सूरज तिवारी पुत्र जितेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम गोपालपुर सिंघलपट्टी 3. शिवम दूबे पुत्र दिवाकर दूबे निवासी ग्राम सैथुआ 4. रंगीला उर्फ रजत वर्मा पुत्र रमेश वर्मा निवासी ग्राम सिंघलपट्टी

(उपरोक्त सभी थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ) को देवलर चौराहा के पास समय करीब 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया व जामा तलाशी से अभिषेक शुक्ला उर्फ लिटिल शुक्ला से घटना में प्रयोग हुआ एक अदद तमंचा 315 बोर व घटना में प्रयोग 02 अदद मोटरसाईकिल UP85AJ1095 व UP50P0124 बरामद हुई ।
जिसके आधार पर अभियोग उपरोक्त में 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी अभियुक्तगण उपरोक्त को आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैअम्बेडकर नगर न्यूज पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले को पुलिस ने हमले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…? bkl news network

Leave a Comment