गोरखपुर राजकीय महाविद्यालय कैम्पियरगंज प्रांगण में वृक्षा रोपण और जीoइoएoजीo के सहयोग से कई ग्राम प्रधानो के द्वारा बृहद वृक्षा रोपड़ हुआ कैम्पियरगंज मे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जीoइoएoजीo के सहयोग से ग्राम प्रधान के द्वारा बृहद वृक्षा रोपड़

दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट:- 

गोरखपुर। कैम्पियरगंज के क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बादशापुर में पंचायत भवन परिसर में कार्यदायी संस्था गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रूप द्वारा डीoएसoटीo सुनील परियोजना अंतर्गत आच्छादित गांँव बादशापुर में प्रधान प्रतिनिधि लालू यादव, एवं पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी तथा ग्राम वासियों के सहयोग से वृक्षारोपण कराया गया।

साथ ही साथ ग्राम बादशापुर, रामचौरा, रामनगर केवटलिया,एवं भगवपुर के कृषकों को पौध वितरित किया गया। एवं पंचायत परिसर में अमरूद, अर्जुन, जामुन, महोगनी, बेल,पपीता सहजन के 125 पौधों को लगाया गया। इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए जी.इ.ए.जी.के रामसूरत ने बताया कि वृक्ष धरती के फेफड़ा हैं धरती एवं प्राणी मात्र को संरक्षित करने के लिए हम सबको अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

डाo गौरव श्रीवास्तव ने लोगों से अपील किया कि हम लोगों को वृक्षारोपण के साथ साथ उनके संरक्षण को विशेष ध्यान देना चाहिए।मौके पर धर्मेन्द्र, चन्द्रशेखर, ध्रुव चन्द्र, शीला देवी, सुनीता देवी, विनोद कुमार,

शमसुद्दोहा,सुन्दरी देवी, रेखा देवी, रामगनेश सहानी आदि का सहयोग रहा। अंत में ममता वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

यह भी पढे….झांसी:- आज लेखपाल का नियुक्ति पत्र मिलते ही पत्नी ने पति को छोड़ा-

राजकीय महाविद्यालय कैम्पियरगंज में वृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन

गोरखपुर। 11जुलाई वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैम्पियरगंज, गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्त्वावधान में “एक पेड़ मां के नाम अभियान 2024′ के अंतर्गत वृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य सौमित्र चंद्र ने वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए कहा कि केवल पौधारोपण से ही पर्यावरण के बढ़ते हुए तापमान को कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोर नंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह वायुमंडल में होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करता है।डाo सुमित कुमार गुप्ता ने एनएसएस के स्वयंसेवकों को अपने अपने घर के आस-पास एक वृक्ष लगाने की अपील की।

राजकीय महाविद्यालय कैम्पियरगंज गोरखपुर
राजकीय महाविद्यालय कैम्पियरगंज गोरखपुर वृक्षारोपण

कार्यक्रम में प्रोo जयप्रकाश, डॉo सचिन, डॉo मनीष कनौजिया, शैलजा अस्थाना,मनोज कुमार खरवार, डाo संजय गुप्त, विकास कुमार सोनकर, योगेंद्र नाथ मिश्र,जितेंद्र कुमार चौरसिया,बृजेश पांडे , सरिता यादव एव अनेक छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना….?

Leave a Comment