हवन यज्ञ कर पूर्णाहुति किया गया
राजकुमार आर्य
खजनी गोरखपुर
गोरखपुर: खजनी ब्लाक क्षेत्र के माता कोटही एवं माता काली मंदिर पर चैत्र रामनवमी पर्व पर हवन यज्ञ कर धुमधाम से पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न किया गया। जानकारी के अनुसार खजनी कस्बे में थाना क्षेत्र स्थित माता कोटही एवं माता काली मंदिर के दरवार में भगवान श्री राम चन्द्र जी के चैत्र रामनवमी पर्व पर आज हवन यज्ञ के लिए माताएं बहनो की लम्बी कतार लगी रही,
कोई ब्रेकिंग न्युज पढने के लिए यहा क्लिक कीजिए ..?
मार्केट में भी काफी भीड़ रही एवं श्रद्धालु चुनरी नारियल लेकर कपुर अगरवत्ती माता के दरबार में जला रही थी एवं अपने कुल देवी के निमित्त हलवा पुड़ी व मनौती पूर्ण करती थी अन्त में प्रसाद लेकर घर जातीं थीं।इसी क्रम में चैत्र रामनवमी पर्व पर गायत्री चेतना केंद्र पर बैदिक हवन यज्ञ किया गया जिसमें क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक गुलाब तिवारी, गुड्डू तिवारी, कुमारी अवनी, राजु आर्य, गौरीशंकर,एवं सैकड़ो माताएं बहनें मौजूद रही और अन्त में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
- न्युज अच्छा लगा है तो निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटिफिकेशन ऑन कर दिजीए







