विजयादशमी पर आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद का संदेश—धर्म की रक्षा, समाज की एकता और राष्ट्रहित का लें संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ सिकन्द्राबाद, बुलंदशहर:- आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य श्री राजेश महाराज जी एवं परिषद की समस्त कार्यकारिणी की ओर से विजयादशमी एवं दशहरा के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

इस पावन अवसर पर श्री राजेश महाराज जी ने देशवासियों को धर्म रक्षा, सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और राष्ट्रहित का संदेश देते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
यह भी पढ़े:-छिबरामऊ में मां दुर्गा की आरती में शामिल हुए आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज जी एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवम अग्निहोत्री

महाराज जी ने कहा कि सनातन संस्कृति एवं धर्म की रक्षा करना, अपनी परंपराओं का सम्मान करना और समाज में एकता बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए सभी देशवासियों को आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ तथा समाज में व्याप्त बुराइयों, अन्याय और अधर्म के विरुद्ध सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलें। साथ ही जरूरतमंदों की सहायता करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद की समस्त कार्यकारिणी ने भी इस पावन पर्व पर देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

परिषद ने संदेश दिया कि विजयादशमी का वास्तविक संकल्प अपने भीतर की बुराइयों का अंत करना, धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूक रहना और एकजुट होकर सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देना है।

जय श्रीराम! जय सनातन संस्कृति!

शुभकामनाओं सहित
पूज्य श्री राजेश महाराज जी
संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी
आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद

Leave a Comment