हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, सकरावा पुलिस ने दबोचा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत क़ी लगाम न्यूज़ छिबरामऊ, कन्नौज:- जनपद कन्नौज में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी रजिद उर्फ राशिद निवासी नगला मदारी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कहासुनी की पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने समोद यादव की बाइक में बलेनो कार से जोरदार टक्कर मार दी थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने समोद यादव के ऊपर कार चढ़ाकर उनकी जान लेने का प्रयास किया। घटना के दौरान जब आसपास मौजूद लोगों ने विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार दिखाकर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार सकरावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी रजिद उर्फ राशिद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

भारत की लगाम न्यूज़

Leave a Comment