आजादनगर चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह ने चोरी के वाहन के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर के निर्देश व पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में व रामगढ़ताल थाना प्रभारी चितवन कुमार के नेतृत्व में कार्य करते हुए आजादनगर चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह ने रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से चोरी किए हुए चार पहिया वाहन के साथ चार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।
मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से 5 मार्च को चार पहिया वाहन चोरी के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया चोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही थी। मुखबिर खास के जरिए सूचना मिली की चोरी किया वाहन लहसडी श्मशान घाट के पास मौजूद है मौके पर पहुंचे आजादनगर चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनित कुमार राय, उपनिरीक्षक राम सिंह , उपनिरीक्षक अंकुर सिंह हेड कांस्टेबल ह्दयेश कुमार सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह ,पवन कुमार यादव, कांस्टेबल प्रंकुल ने घेराबंदी करके चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है । इनके पास से पुलिस ने चार पहिया वाहन सफारी गाड़ी को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष सिंह पुत्र गोपाल सिंह, अभिनव त्रिपाठी पुत्र अजय कुमार त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी पुत्र दुर्गेश त्रिपाठी और आदित्य पुत्र जीत बहादुर के रूप में हुई है पुलिस ने चोरी के संबंध में दर्ज मुकदमे में बढ़ोतरी करते हुए धारा 317 (2) 347(1) बढ़ाई गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।